ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 2 (2026)
ग्रामीण उत्तराखण्ड में मोटे अनाज उत्पादन एवं किसानों की आय पर सरकारी योजनाओं का प्रभाव
Authors
अशोक कुमार, डॉ0 हरीश चन्द्र जोशी, परमानन्द चौहान
Abstract
उत्तराखण्ड के पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में मोटे अनाज मण्डुवा (थ्पदहमत डपससमज), झंगोरा (ठंतदलंतक डपससमज), कौणी (थ्वगजंपस डपससमज) और रामदाना (।उंतंदजी) सदियों से स्थानीय कृषि प्रणाली, खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण आजीविका के मूल आधार रहे हैं। हरित क्रान्ति के बाद कृषि नीतियों में गेहूँ एवं धान को प्राथमिकता दिए जाने, बाजार संरचना की कमजोरियों और ग्रामीण पलायन के कारण इन फसलों का क्षेत्रफल और उत्पादन निरन्तर घटता रहा। इस पृष्ठभूमि में भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (छथ्ैड), राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (त्ज्ञटल्), प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजना (च्डज्ञैल्) और मिलेट मिशन के माध्यम से मोटे अनाजों के पुनरुद्धार एवं किसानों की आय संवर्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रस्तुत शोध पत्र ग्रामीण उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल के तीन पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में पाँच तहसीलों के 27 चयनित ग्रामों से 324 किसानों पर आधारित प्राथमिक सर्वेक्षण तथा सरकारी द्वितीयक आँकड़ों पर आधारित है। अध्ययन में प्रतिशत विश्लेषण, सहसंबंध एवं प्रतिगमन तकनीकों का उपयोग किया गया है। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किसानों की औसत आय में 28-35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, मोटे अनाज का उत्पादन क्षेत्र लगभग 18 प्रतिशत बढ़ा है तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता का उनके उपयोग से सकारात्मक एवं सार्थक सम्बन्ध पाया गया है। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि प्रसंस्करण सुविधाओं, डैच् और डिजिटल विपणन के अभाव में योजनाओं का पूर्ण लाभ किसानों तक नहीं पहुँच पा रहा। अन्त में नीतिगत सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।
Download
Pages:68-74
How to cite this article:
अशोक कुमार, डॉ0 हरीश चन्द्र जोशी, परमानन्द चौहान "ग्रामीण उत्तराखण्ड में मोटे अनाज उत्पादन एवं किसानों की आय पर सरकारी योजनाओं का प्रभाव". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 11, Issue 2, 2026, Pages 68-74
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
