Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 3 (2024)
भारत-अमेरिका संबंधः प्रवासी भारतीयों का योगदान
Authors
पूजा सैनी
Abstract
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंध भारत की स्वतंत्रता हासिल करने से भी पहले से चली आ रहे है। वास्तव में संयुक्त राज्य अमेरिका न तो दोस्त है और न ही दुश्मन। दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार उतार-चढ़ाव आया है। दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच बढ़ते संबंधों को ‘21वीं सदी की एक परिभाषित साझेदारी’ के रूप में देखा जा सकता है। यह साझेदारी अमेरिका में बढ़ती भारत की सॉफ्ट पावर के रूप में और भी मजबूत हो गई है। सॉफ्ट पावर किसी देश की आकर्षण और सहयोग के माध्यम से अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर इच्छित परिणाम प्राप्त करने की क्षमता को दर्शाती है। सॉफ्ट पावर की मुद्रा सांस्कृतिक प्रभाव, राजनीतिक मूल्य और विदेश नीतियां हैं। भारत की सॉफ्ट पावर अमेरिकी धरती पर भारतीय प्रवासियों का बढ़ता प्रभाव है। प्रस्तुत शोध पत्र में भारत और अमेरिकी संबंधों में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है तथा साथ ही साथ यह भी जानने का प्रयास किया गया है कि भारत की संस्कृति का प्रसार करने में तथा द्विपक्षीय संबंधो को आकार देने में भारतीय प्रवासियों की क्या भूमिका है।
Download
Pages:20-22
How to cite this article:
पूजा सैनी "भारत-अमेरिका संबंधः प्रवासी भारतीयों का योगदान". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 9, Issue 3, 2024, Pages 20-22
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.