ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 2 (2024)
उच्च, मध्यम तथा निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर वाली ग्रामीण महिलाओं का परिवार नियोजन संबंधी जागरूकता का अध्ययन
Authors
जागृति जायसवाल, शिखा खरे
Abstract
भारत के परिवार नियोजन कार्यक्रम का भार अनुसंधानकर्ताओं, नीति निर्माताओं, सेवा प्रदाताओं, और उपभोक्ताओं के कंधे पर है जिन्हें उत्तम परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है। परिवार नियोजन का कार्यान्वयन सरल है और इसमें जनसंख्या वृद्धि को रोकने में तरह-तरह की गर्भनिरोधक विधियों की उपलब्धता की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक प्रभावी एवं सफल परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए सरकार, सरकारी संगठनों और निजी सेवा प्रदाताओं के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता होती है। इन सभी संस्थाओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि देश के युवा वर्ग और किशोरवय लोगों की लैंगिक और प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हो । इसके अलावा, पुरुष दम्पति की सक्रिय भागीदारी से गर्भनिरोधक विधियों के प्रयोग में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। अब कार्यवाही का समय आ गया है, और महिलाओं को सशक्त बनाने, परिवार नियोजन के लिए प्रयुक्त विकल्पों को विस्तारित करने, और लैंगिक समानता के लिए प्रत्येक व्यक्ति द्वारा संगठित प्रयास किया जाना चाहिए जिससे प्रत्येक व्यक्ति एक सम्मानजनक जीवन जी सके।
Download
Pages:11-14
How to cite this article:
जागृति जायसवाल, शिखा खरे "उच्च, मध्यम तथा निम्न सामाजिक-आर्थिक स्तर वाली ग्रामीण महिलाओं का परिवार नियोजन संबंधी जागरूकता का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 9, Issue 2, 2024, Pages 11-14
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
