Logo
National Journal of
Multidisciplinary
Research and Development

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2023)
कहानी वाचन विधि एवं सामान्य विधि से पढ़ने वालेे उच्च प्राथमिक स्तर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय में उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
डॉ. प्रीति शर्मा, ज्योति झारिया
Abstract
सामाजिक विज्ञान शिक्षण में कहानी कहने के तरीकों का उपयोग छात्रों को संलग्न करने, सहानुभूति को बढ़ावा देने और जटिल सामाजिक घटनाओं की समझ को बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है। कहानियों का उपयोग सदियों से ज्ञान, मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रसारित करने के साधन के रूप में किया जाता रहा है, जो उन्हें सामाजिक विज्ञान अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए स्वाभाविक रूप से उपयुक्त बनाता है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य कहानी वाचन विधि एवं सामान्य विधि से पढ़ने वालेे उच्च प्राथमिक स्तर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय में उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन करना। प्रस्तुत शोध अध्ययन में शोधकर्ता द्वारा भोपाल जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 7 के विद्यार्थियों का चयन किया गया। कहानी वाचन विधि से पढ़ने वालेे 40 विद्यार्थियों एवं सामान्य विधि से पढ़ने वालेे 40 विद्यार्थियों का चयन न्यादर्शन विधि द्वारा किया गया। प्रस्तुत शोध सर्वेक्षण प्रकार का है । सामाजिक विज्ञान विषय में उपलब्धि मापन हेतु उपलब्धि परीक्षण का प्रयोग किया गया।इस अध्ययन के पश्चात प्राप्त निष्कर्ष से स्पष्ट होता है कि कहानी वाचन विधि एवं सामान्य विधि से पढ़ने वालेे उच्च प्राथमिक स्तर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय में उपलब्धि में सार्थक अन्तर पाया गया।
Download
Pages:48-50
How to cite this article:
डॉ. प्रीति शर्मा, ज्योति झारिया "कहानी वाचन विधि एवं सामान्य विधि से पढ़ने वालेे उच्च प्राथमिक स्तर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय में उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 8, Issue 1, 2023, Pages 48-50
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.