ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 2 (2021)
माध्यमिक स्तर के शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि का, सामाजिक विषय में निष्पत्ति का एक तुलनात्मक अध्ययन-अमरोहा जनपद के विशेष सन्दर्भ में
Authors
डाॅ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ. समी उर्रहमान खान सूरी, रूपाली
Abstract
यह शोध अध्ययन अमरोहा जनपद उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर किया गया। शोधकर्ती ने अपने शोध में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् 400 (200 छात्र $ 200 छात्रायें) को सम्मिलित किया। शोध अध्ययन में अमरोहा जनपद के 20 (10 शहरी एवं 10 ग्रामीण) प्राईवेट माध्यमिक विद्यालयों को सम्मिलित किया गया। शोध अध्ययन में कक्षा 11 में अध्ययनरत् कला वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। शोधकर्ती ने अपने शोध में शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति चरों को सम्मिलित किया है। शोध अध्ययन का उद्देश्य- माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति का अध्ययन करना तथा शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति में सहसम्बन्ध ज्ञात करना। शैक्षिक रूचि को ज्ञात करने के लिए डाॅ.एस.पी. कुलश्रेष्ठ द्वार निर्मित शैक्षिक रूचि प्रपत्र (एजुकेशनल इन्ट्रेस्ट रिकार्ड- ईआईआर) का प्रयोग किया गया तथा विद्यार्थियों की सामाजिक विषय निष्पत्ति के लिए 10वीं कक्षा में सामाजिक विषय में प्राप्त अंकों को लिया गया। आंकड़ों का विश्लेषण एवं व्याख्या करने के लिए मध्यमान, मानक विचलन, टी-टेस्ट- क्रान्तिक अनुपात तथा सहसम्बन्ध गुणांक विधि का प्रयोग किया गया। शोध परिणाम में पाया गया कि माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति में सार्थक अन्तर है। शहरी विद्यार्थी ग्रामीण विद्यार्थियों की अपेक्षा शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति में उत्तम है। शैक्षिक रूचि तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति चरों में सार्थक सह-सम्बन्ध नहीं पाया गया।
Download
Pages:16-18
How to cite this article:
डाॅ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ. समी उर्रहमान खान सूरी, रूपाली "माध्यमिक स्तर के शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षिक रूचि का, सामाजिक विषय में निष्पत्ति का एक तुलनात्मक अध्ययन-अमरोहा जनपद के विशेष सन्दर्भ में ". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 6, Issue 2, 2021, Pages 16-18
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
