ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 2 (2017)
उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों के मूल्यों का अध्ययन
Authors
शशि चैधरी, डाॅ0 कविता मित्तल
Abstract
मनुष्य जीवनपर्यन्त सीखता रहता है तथा उसके अनुभवों में निरन्तर अभिवृद्धि होती है। जैसे-जैसे वह अधिकाधिक सीखता जाता है तथा परिपक्व होता है वह ऐसे अनुबन्ध प्राप्त करता है जो उसके व्यवहार को निर्देशित करते हैं। ये निर्देशक जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। इन्हें मूल्य कहा जा सकता है। व्यवहार के निर्देशक के रूप में मूल्य अनुभवों के विकसित व परिपक्व होने के साथ-साथ विकसित तथा परिपक्व होते हैं। मूल्य किसी वस्तु या स्थिति का वह गुण है जो समालोचना का वरीयता प्रकट करता है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों के मूल्यों के विभिन्न पक्षों जैसे - धार्मिक, सामाजिक, लोकतान्त्रिक, सौन्दर्यात्मक, आर्थिक, ज्ञानात्मक, सुखवादी, शक्ति, परिवार-प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य मूल्यों का लिंग के सन्दर्भ में अध्ययन किया गया है।
Download
Pages:248-252
How to cite this article:
शशि चैधरी, डाॅ0 कविता मित्तल "उच्च प्राथमिक स्तरीय शिक्षकों के मूल्यों का अध्ययन". National Journal of Multidisciplinary Research and Development, Vol 2, Issue 2, 2017, Pages 248-252
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
